फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-सेवा हमारी संस्कृति का आधार : सुमन सैनी

विज्ञापन
नारायणगढ़ के हुसैनी ​स्थित यमकेश्वर तीर्थ में कथा सुनते गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। हुसैनी स्थित श्री कृष्ण गौशाला में छह दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव एवं गो-रक्षा सम्मेलन सोमवार रात संपन्न हुआ। इसमें हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि रहीं। सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सुमन सैनी ने कहा कि गो-माता सनातन सभ्यता का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में गोसेवा आयोग का बजट 2 करोड़ रुपये था। यह बढ़कर अब 595 करोड़ रुपये हो गया है। पंजीकृत गोशालाओं की संख्या भी 215 से बढ़कर 600 से अधिक हो गई है। इसके अतिरिक्त, 330 गोशालाओं को सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। मोहन लाल कौशिक ने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने पर जोर दिया। आचार्य रजनीश शर्मा ने गो, गंगा, गायत्री और गीता के महत्व पर प्रवचन दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें