फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दंपती ने खाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की हुई मौत

Fri, 16 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज रोड पर किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति को जिला नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़-32 रेफर किया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को गंभीर अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी नंबर-दो प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब तीन वर्ष से राकेश कुमार अपनी पत्नी रीना व बच्चों के साथ यहां किराए पर रह रहा था। राकेश कुमार राजमिस्त्री के पास नया गांव में काम पर लगा हुआ था। वीरवार को जब राकेश कुमार मजदूरी करने के लिए नहीं पहुंचा तो उनके मजदूर साथी घर पर पहुंचे तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। सूचना मिलते ही महिला रीना की बहन और उनके बच्चे भी पहुंच गए और खिड़की की जाली काटकर अंदर गए, तब जाकर घटना का पता चला। प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट और जहरीला पदार्थ नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें