फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डोर-टू-डोर कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए पार्षदों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी की सुभाष कॉलोनी में कूड़ा उठाते डोर-टू-डोर कर्मचारी। संवाद - फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डोर-टू-डोर कर्मचारियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी वार्ड के पार्षदों को सौंपी गई है। गली-मोहल्ले में काम करने वाले इन कर्मचारियों को भुगतान की प्रक्रिया वार्ड पार्षदों के हस्ताक्षर के बाद होगी। अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्देश हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल को दिए हैं ताकि लगातार मिल रही शिकायतों का निस्तारण हो सके और सभी वार्डों में एक समान सुविधा स्थानीय निवासियों को मिल सके।

नौकरी पेशा के लिए दिक्कत
वार्ड 15 के पार्षद श्याम सुंदर अरोड़ा ने बताया कि उनके वार्ड में कुछ घर ऐसे हैं, जहां पति व पत्नी दोनों ही नौकरी करते हैं। ऐसे में उनके घरों से कूड़ा नहीं उठता क्योंकि कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी 10 या 11 बजे आते हैं। इस कारण उन्हें खुद कूड़े का निस्तारण किसी दूर-दराज के स्थान पर करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान को लेकर डोर-टू-डोर कर्मचारियों को सुबह सात बजे कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वार्ड में नहीं पहुंच रहे कर्मचारी
वार्ड नंबर 14 के निवासी लक्की सिंह ने बताया कि उनकी गली में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी आते हैं, लेकिन सीट मारकर वो निकल जाते हैं, न तो वो गली में कुछ देर के लिए ठहरते हैं और न ही कूड़ा उठाने के लिए कोई सूचना देते हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरन प्राइवेट कर्मचारियों से कूड़ा उठवाना पड़ता है और इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 200 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस समस्या के लिए भी लोगों को वार्ड पार्षद को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

शाम को भी उठे कूड़ा
उपमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अधिकांश वार्ड पार्षदों सहित गणमान्य ने यह भी मांग रखी कि कूड़े का निस्तारण सुबह और शाम को दो बार किया जाए ताकि लोगों को गंदगी की परेशानी से जूझना न पड़े। हालांकि इस सुझाव पर अभी कोई भी निर्देश डोर-टू-डोर कर्मचारियों को नहीं दिए गए हैं और वो अभी सुबह ही वार्डों से कूड़े का उठान कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के समक्ष अधिकांश लोगों ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की प्रणाली पर सुझाव दिए थे। इस संबंध में ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं ताकि वार्डों में कोई भी घर न छूटे। इसके अलावा वार्ड पार्षदों की जिम्मेदारी भी तय की गई है, वहीं शाम को कूड़ा निस्तारण के प्रबंध भी जल्द कर दिए जाएंगे।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें