फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरिद्वार जाने के लिए नहीं मिली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दिवाली को लेकर शनिवार को अंबाला छावनी बस अड्डे पर हरिद्वार और सहारनपुर मार्ग के यात्रियों को बस न मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी और घंटों इंतजार करना पड़ा।
रविवार को छोटी दिवाली पर सहारनपुर रुड़की और हरिद्वार की ओर जाने वाली यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। करीब दो घंटे तक हरिद्वार मार्ग की कोई बस नहीं आई। इस कारण लोग इधर-उधर भटकते नजर आए, हालांकि पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मियों ने भी अन्य बस अड्डों पर संपर्क किया, बावजूद इसके बसों की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

नहीं आई बस : हरिद्वार निवासी मनीत कुमार ने बताया कि वह डेराबस्सी में काम करते हैं। उन्हें दिवाली पर अपने घर जाना है। छावनी बस अड्डे पर खड़े एक घंटा हो गया है, लेकिन किसी भी डिपो की कोई भी बस नहीं आई।
दो घंटे से इंतजार : नीशु ने बताया कि वह पिंजौर से आए है, उन्हें अपने घर हरिद्वार जाना है। पिछले दो घंटे से वह अड्डे पर बस की इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह कब तक आएगी।
विज्ञापन

पौने घंटे में आई एक ही बस : हरिद्वार निवासी अनिल ने बताया कि कि वह लुधियाना में काम करता है, दिवाली मनाने घर जा रहे है। पौना घंटा हो गया है, बस के इंतजार में। सिर्फ एक ही बस आई थी और वह भी यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। पूछताछ केंद्र पर भी कोई जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें