छावनी के बंगाली मोहल्ला में तीन मंजिला एक मकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने जब मकान से आग निकलते देखा तो मामले की जानकारी मकान मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। आग की लपेटें अधिक होने की वजह से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल आग कैसे लगी है यह साफ नहीं है।
लोगों ने बताया कि इस तीन मंजिला बिल्डिंग के नीचे वाले हिस्से को मकान मालिक ने किराये पर दिया था जिसमें ब्यूटीक का काम चल रहा था। बिल्डिंग में शनिवार को कोई नहीं था और अज्ञात कारणों से बिल्डिंग के नीचे वाले हिस्से में आग लग गई। मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ऊपर वाले हिस्से काफी समय से खाली थे इसीलिए बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची, दूसरी तरफ बिजली निगम को भी आग के चलते अपनी बिजली की सप्लाई को करीब डेढ़ घंटे तक बंद करना पड़ा। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।