फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर नहीं होगा सहन

Fri, 22 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/साहा/मुलाना/बराड़ा
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने वीरवार को साहा, मुलाना और बराड़ा तहसील व उपतहसील कार्यालयों का दौरा करके इन कार्यालयों में राजस्व संबंधी सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इन कार्यालयों में उपस्थित लोगों से भी कार्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मुलाना और बराड़ा में विभिन्न कार्यों के लिए आए लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बराड़ा उपमंडल के लिए प्रस्तावित मिनी सचिवालय के निर्माण स्थल का दौरा भी किया और इसके बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने एसडीएम बराड़ा और तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि किसी भी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करके संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय के बाहर बोर्ड पर यह सूचना चस्पा करवाएं कि रिश्वत की मांग करने वाले की सूचना इन नंबरों पर दी जाए और इन बोर्डों पर उपायुक्त व नगराधीश का मोबाइल नंबर भी अंकित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जनसेवाओं से जुड़े कार्यालयों में सेवा का अधिकार के तहत विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित समय अवधि पर आधारित जानकारी के बोर्ड भी लगे होने चाहिए। यह बोर्ड ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां कार्यालय में आने वाला हर व्यक्ति आसानी से पढ़ सके।
विज्ञापन

 
उन्होंने एसडीएम बराड़ा को निर्देश दिए कि वे नगरपालिका बराड़ा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की निर्माण सामग्री की जांच करें और खामी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने मीडिया से कहा कि तहसील कार्यालयों में नए स्टाफ की तैनाती के कारण आरंभ में कार्य निपटाने की गति प्रभावित हुई थी लेकिन अब सुचारू रूप से कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्य प्रणाली की जानकारी देने के लिए नए स्टाफ को शनिवार और रविवार के दिन विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है और उनके आवश्यक मार्गदर्शन के लिए तहसील और उपतहसील कार्यालयों में क्रमवार तरीके से पटवारी भी तैनात किए गए हैं। 

उपायुक्त ने तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक राजस्व पंजीकरण का कार्य ई-स्टैंपिंग के माध्यम से करें ताकि इस कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता रहे। 

बिजली की बचत पर दें ध्यान
निरीक्षण के दौरान अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में लाइट जली होने और पंखा इत्यादि चलने पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जब कार्यालय से बाहर जाएं तो अपने कक्ष की लाइट और पंखे बंद करके जाएं। उन्होंने कहा कि बिजली की बचत की शुरूआत सरकारी कार्यालयों से होनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम गिरीश कुमार, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, दर्पण कबोज, अमित वर्मा, एसडीओ पंचायती राज परमिंद्र सिंह सहित उपमंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें