फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओडीएफ प्लस प्लस रैंकिंग की निगम की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर को ओडीएफ प्लस प्लस रैंकिंग दिलाने के लिए नगर निगम ने दावेदारी पेश की है। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए लोगो से सुझाव मांगे हैं। देश को खुले में शौच से मुक्ति दिलवाने के लिए भारत सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया है।
विज्ञापन

इसी अभियान के तहत शहर को पहले ही खुले में शौच मुक्त घोषित करते हुए गत वर्ष ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुका है। इसका मूल्यांकन भारतीय गुणवत्ता परिषद की ओर से किया गया, जोकि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से प्रमाणित है। नगर निगम अंबाला के प्रयास से इस स्थिति को बरकरार भी रखा जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम टीम ने शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में पहले से बेहतर और ओडीएफ प्लस प्लस रैकिंग दिलवाने में पूरी तैयारी कर ली है। इस अभियान के तहत अंबाला शहर 18 अगस्त 2017 से पहले ही खुले में शौच और पेशाब से मुक्त होते हुए बीते वर्ष ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुका है। निगम ओडीएफ प्लस प्लस के सभी माप दंड को पूर्ण करते हुए ओडीएफ प्लस प्लस का पात्र घोषित कर चुका है। निगम संयुक्त आयुक्त अदिति ने बताया कि सभी लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास कोई बेहतर सुझाव है तो एक सप्ताह के अंदर नगर निगम कार्यालय में दर्ज करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें