फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन माह में निगम नहीं डाल पाया बिजली तार, काम अटका

विज्ञापन
शहर में सेक्टर-7 सामुदायिक भवन की खस्ता हालत।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-7 सामुदायिक भवन की हालत काफी खस्ता है। कई महीनों से भवन के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। अभी तक यह कार्य बीच में ही लटका है।
विज्ञापन

सामुदायिक भवन की हालत को सुधारने के लिए नगर निगम ने वर्कऑर्डर भी दिया है। इसके बाद भी कार्य बंद है। यह कार्य इसलिए बंद है, क्योंकि नगर निगम ने अभी तक सामुदायिक भवन में बिजली की नई तार नहीं डाली है। जिससे कार्य लगातार लेट हो रहा है। यही नहीं सामुदायिक भवन की हालत खस्ता होने से सेक्टरवासी अपने कार्यक्रम भी यहां नहीं कर पा रहे हैं।
23.98 लाख से होना है भवन का रेनोवेशन
दरअसल, सेक्टर-7 सामुदायिक भवन के रेनोवेशन का कार्य कई महीनों से चल रहा है। अभी यह कार्य अधर में लटका हुआ है। भवन के अंदर कई जगहों से प्लास्टर को उतार दिया गया है। शौचालय की शीट बंद पड़ी है। खिड़कियां व दरवाजे टूटे पड़े हैं। इस भवन की रेनोवेशन के लिए कार्य तो शुरू किया गया था, मगर यह कार्य बीच में ही लटक गया। निगम ने इस भवन के कायाकल्प के लिए करीब 23.98 लाख का वर्कऑर्डर दिया है। यह भवन कई वर्ष पुराना है। इस भवन में सेक्टरवासी शादी, सेमिनार, बैठक व अन्य कार्यक्रम करते हैं। अब भवन की हालत खस्ता होने से लोगों को महंगे दामों में पैलेस व होटल में कार्यक्रम करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


दरवाजे, खिड़कियों और शौचालयों में भी होगा सुधार
रेसिडेंट सोशल कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-7 प्रधान अधिवक्ता संदीप सचेदवा ने बताया कि यह भवन कई वर्ष पुराना है। इस भवन की हालत सुधारने के लिए निगम ने कई माह पहले करीब 23.98 लाख का वर्कऑर्डर दिया था। भवन के बाथरूम, खिड़कियां, फर्श, स्टोर, शौचालय, लाइट ही हालत को ठीक किया जाएगा। साथ ही बाहर के लोन की हालत को भी ठीक किया जाएगा। अभी सामुदायिक भवन की रेनोवेशन का कार्य बंद है। नगर निगम की ओर से भवन में बिजली की नई तार डाली जानी है। तभी कार्य शुरू हो पाएगा। अभी तक निगम ने तार नहीं डाली है। इससे इसका कार्य लगातार लेट हो रहा है।

शहर में सेक्टर-7 सामुदायिक भवन की खस्ता हालत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें