फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में कई दिनों तक भटकता रहा कोरोना पीड़ित युवक का दोस्त अमन

विज्ञापन
corona virious - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना पॉजिटिव पंजाब के गुरप्रीत के साथ अंबाला का अमन सैनी भी आया था। ये दोनों काठमांडू नेपाल में डिप्लोमा इन्वोकेशनल स्कूल इन इलेक्ट्रिकल का कोर्स कर रहे थे। दोनों ही इंडिगो प्लेन से 19 मार्च को दिल्ली पहुंचे थे। इसी दिन दोनों बस में सवार होकर दिल्ली से अंबाला-पंजाब पहुंचे थे। इसके बाद गुरप्रीत खुद इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में आया और 26 मार्च को उसे आइसोलेट किया गया। जबकि अमन कई दिनों से इलाज के लिए इधर-उधर भटकता रहा। नजदीक के एक क्लीनिक में दवा लेने गया। जहां डाक्टर ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए बोला क्योंकि उसे कोरोना के लक्षण नजर आ रहे थे। लेकिन इसके बाद भी अमन ने अनसुना कर दिया। वह इधर-उधर केमिस्ट शॉप व क्लीनिक से दवा लेता रहा। इस तरह कई लोग उसके संपर्क में भी आए। अमन का सैंपल लेकर पीजीआई भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सभी पर मंडराए संकट के बादल
गुरप्रीत के पॉजिटिव आने के बाद अब अमन सैनी और उसके परिजनों पर भी खतरा मंडरा गया है। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं जिस क्लीनिक में अमन दवा लेने गया था उसे भी आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। वहीं न्यू दुर्गा नगर एरिया में अमन के आसपास के लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है क्योंकि खतरा अब इनपर भी मंडरा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ही लेकर आई अस्पताल
सब कुछ साफ होने के बावजूद अमन अपने आप अस्पताल में नहीं गया। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम को मीडिया के माध्यम से अमन की सूचना दी गई तो विभाग की टीम उसके घर पहुंची और उसे जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पीपली बस स्टैंड पर खाया खाना
दोनों दोस्तों अमन और कोरोना से पीड़ित गुरुप्रीत ने कुरुक्षेत्र में प्लाईओवर के नीचे रात 9 बजे खाना खाया। इसी बस के जरिए यह 10 बजे अंबाला कैंट पहुंचे। इसके बाद गुरुप्रीत अपनी बुआ के घर शाहपुर मछौंडा नजदीक सैनी धर्मशाला के पास रुका। इस दौरान वह अपने रिश्तेदार भाई विनोद के साथ सोया। अगले दिन गुरुप्रीत पंजाब में अपने घर रामनगर पहुंचा। उसके पिता मजदूर हैं। बड़ी बहन शादीशुदा है। इनके घर में सामान्य बाथरूम है जिसमें सभी नहाते हैं। गुरूप्रीत को बुखार के साथ दस्त की शिकायत हुई है।

corona virious- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें