फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड के सभी कर्मचारियों ने कोविड रिलीफ फंड में दिया एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों ने कोविड रिलीफ फंड में अपने एक दिन के वेतन का योगदान देने का फैसला किया है। जो उन लोगों की मदद के लिए हैं जो महामारी की स्थिति से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आईपीएस डॉ. हनीफ कुरैशी, आईजीपी हरियाणा पुलिस, सचिव, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी विभाग, हरियाणा और प्रशासक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह कोरोना से मुकाबला करने के लिए देश के प्रधानमंत्री के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा वक्फ बोर्ड ने इस संकट की घड़ी में डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल, पुलिस अधिकारियों और लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि हरियाणा वक्फ बोर्ड उत्तर भारत के प्रमुख धर्मार्थ संगठनों में से एक है। इसका आदर्श वाक्य ऐन अम्ब्रेला फ़ॉर द नीडी’ है। बोर्ड ने हरियाणा राज्य में छात्रों के लिए स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज, व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र, धर्मार्थ औषधालय, पुस्तकालय, कोचिंग सेंटर स्थापित किये हैं जो अल्पसंख्यक और समाज के कमजोर वर्गों के लाभ के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें