फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: आज से लगेगा टीका, 28 दिन बाद लगेगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आज से को-वैक्सीन लगवाने के बाद हेल्थ वर्करों की कोरोना के खात्मे की जंग शुरू हो जाएगी। पहले दिन अंबाला में चार सेंटरों पर करीब 400 सौ स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। सबसे पहले अंबाला के सीएमओ डॉ. कुलदीप अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बने सेंटर में ठीक 9 बजे पहुंचकर अपनी टीम संग टीका लगवाएंगे। इसके बाद हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सुबह 9 बजे जिन हेल्थ वर्करों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर बुलाया है। आधार व पैनकार्ड दिखाने के बाद ही उन्हें वैक्सीन सेंटर में अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। जहां करीब 10 मिनट थर्मल स्कैनिंग, दस्तावेजों की कंप्यूटर पर जांच व वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया के बाद 30 मिनट डाक्टरों की निगरानी से गुजरना पड़ेगा। बता दें स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को किंगफिशर रेस्तरां में प्रेसवार्ता कर को-वैक्सीन के टीकाकरण की जानकारी दी थी।
------------
200 स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में लगेगा टीका
टीकाकरण के तहत 32 कोल्ड चेन प्वाइंट के साथ 58 आईएलआर व 42 डीप फ्रीज के साथ टीकाकरण के लिए 200 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम शामिल रहेगी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोग, दूसरे चरण में पुलिस, फ्रंट लाइन के तहत निकाय कर्मी, राजस्व विभाग के कर्मी के साथ अन्य को टीके लगाए जाएंगे। तीसरे चरण के तहत 50 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोग और चौथे चरण के तहत 50 साल से कम उम्र के वे लोग जो शुगर, डायबटीज या अन्य से ग्रस्त हैं उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

--------
28 दिन बाद लगेगा दूसरा टीका
एसएमओ डॉ. कुलदीप का कहना है कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। बिना किसी घबराहट के इसे लगवाना चाहिए। वैक्सीन की दूसरी डोज के 10 से 12 दिन बाद पर्याप्त मात्रा में एंटी बॉडी बन जाती है जो कोरोना से लड़ने में कारगर साबित होगी। घंटे बाद एंटी बॉडी बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाने के बाद एंटी बॉडी तेजी से बनने लगते हैं। जिन लोगों को कैंसर, मधुमेह या अन्य गंभीर बीमारी है वे भी टीका लगवा सकते हैं। कोरोना वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट नहीं है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी होगा।
------
इन बातों का रखें ध्यान
- खाली पेट टीका नहीं लगवाएं।
- कोई बीमारी है तो उसके बारे में टीकाकरण से पूर्व जानकारी दें।
- टीकाकरण करवाने के बाद आधे घंटे टीकाकरण केंद्र पर ही रहें।
- टीका लगवाने के बाद अनावश्यक बातें न सोचें।
- यदि कोई परेशानी होती है तो डॉक्टर से तत्काल सलाह लें।
----------------------
कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए सबसे पहले मैं ही कैंट में कोरोना वैक्सीन लगवाउंगा। जिससे कि अगर किसी और को कोई शंका व भय है तो वह पूरी तरह से दूर हो जाए। यह तो सौभाग्य की बात है कि भारत वासियों का कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। आज से को-वैक्सीन का टीका चार सेंटरों पर लगेगा। को-वैक्सीन लगाने से पहले और बाद तक के इंतजाम पूरे कर लिए गए है। वैक्सीन के बाद किसी की तबीयत बिगड़ती है तो उसको लेकर भी हर सेंटर पर एईएफआई मैनेजमेंट रूम तैयार किए गए है। स्पेशलिस्ट डाक्टर दिनभर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

डॉ.कुलदीप, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें