फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अंबाला पहुंचा पटियाला का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, नेपाल की यात्रा कर लौटा था गांव

Sun, 29 Mar 2020 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब से अंबाला पहुंचा 21 वर्षीय गुरप्रीत कोरोना पीड़ित निकला। गुरप्रीत को शुक्रवार दोपहर को जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में भर्ती किया गया था। जैसे ही शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे उसकी रिपोर्ट अंबाला पहुंची वैसे ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। क्योंकि यह अंबाला का पहला कोरोना पीड़ित मरीज निकला है।

विज्ञापन


गुरप्रीत पंजाब के पटियाला के बनूड के गांव रामनगर का रहने वाला है। वह 19 मार्च को नेपाल से पंजाब स्थित अपने गांव रामनगर पहुंचा था। जिस बस में वह आया था उसमें कौन-कौन थे अब इस बात की जांच भी शुरू हो गई है। लेकिन इस सब के बीच बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

आखिर लॉकडाउन में भी पंजाब बोर्डर पार कर गुरप्रीत इलाज के लिए अंबाला जिला नागरिक अस्पताल तक कैसे पहुंचा? बता दें कि अंबाला में अब 29 केस नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 3 की रिपोर्ट आनी बाकी है। हालात यह हैं कि धड़ल्ले से पंजाब बार्डर पार कर लोग अंबाला में प्रवेश कर रहे हैं। यदि ऐसे ही हाल रहे तो अंबाला में स्थिति संभलाना असंभव हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बुलाई रात को आपात बैठक

जैसे ही गुरप्रीत की रिपोर्ट आई तो सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप कुमार ने रात के समय ही सिविल सर्जन कार्यालय में आपात बैठक बुला ली। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब इस मरीज का क्या किया जाएगा? इसके यहीं पर आईसोलेट किया जाएगा या फिर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया था। हालांकि डीसी अशोक कुमार ने बताया कि मरीज को पीजीआई रेफर किया जाएगा।

100 डिग्री था बुखार
गुरप्रीत को शनिवार रात करीब 9 बजे जब जांचा गया तो उसे 100 डिग्री बुखार था। उसे नहीं बताया गया था कि वह कोरोना पीड़ित है। हालांकि इस दौरान ऐतिहात के तौर पर पूरे ट्रामा सेंटर को सील कर दिया गया जो भीतर था वह भीतर रहा और जो बाहर था वह बाहर। गुरप्रीत ने बताया कि वह किसान है।

कई जगह लगती है पंजाब की सीमाएं
अंबाला के साथ पंजाब की बहुत सी सीमाएं लगती हैं। इस मामले को लेकर डीसी अशोक कुमार शर्मा ने गृहमंत्री अनिल विज से भी बातचीत की। साथ ही इसके बाद डीजीपी से बातचीत कर अंबाला से लगती पंजाब की सीमाओं को पूरी तरह से सील करने की बात कही गई ताकि कोरोना से अंबाला को बचाया जा सके।

गुरप्रीत पंजाब का रहने वाला है। उसे कल ज्यादा दिक्कत हो गई और वह इलाज के लिए अंबाला आ गया। वह यहीं घूम रहा था। यह अच्छी बात है कि वह सीधे अस्पताल पहुंच गया। पंजाब की सीमाओं को सील करने के लिए हमारी डीजीपी से भी बात हो गई है। निश्चित तौर पर पंजाब बार्डर को सील किया जाएगा। -अशोक कुमार शर्मा, डीसी अंबाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें