फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की हैट्रिक: नए केस ने फुलाई सांसे, एक दिन पहले बेटी के जन्मदिन पर बुलाए थे 35 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनलॉक-वन शुरू होते ही जिले में कोरोना पर लगा लॉक खुल गया है। तीसरे दिन भी केस मिलने से कोरोना ने जिले में अब हैट्रिक लगा दी है। लॉकडाउन से लेकर अब तक पहली बार ऐसा हुआ है कि जब लगातार तीन दिन जिले में कोरोना के केस मिले होंगे। अब सेक्टर 10 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। बेशक वीरवार को एक ही नया केस मिला लेकिन इसने पूरे स्वास्थ्य विभाग के की सांसे फुला दी हैं। क्योंकि दिल्ली से आने के बाद इस महिला ने 3 जून को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन की पार्टी में आसपास के 35 लोगों को बुलाया गया था। अलबत्ता अब इन सभी की सैंपलिंग होगी और इनपर भी खतरा मंडराया गया है। संक्रमित महिला को मुलाना कोविड अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन से लौटी थी अंबाला, तभी किया था होम क्वारंटीन : महिला दो जून को दिल्ली से लौटी थी। लॉकडाउन के कारण महिला दिल्ली में ही फंसी थी। महिला के अनुसार वह अपने 12 वर्षीय बेटे को दिल्ली में दवा दिलवाने के लिए गई थी। महिला के कुल तीन बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 17 साल का है जबकि बेटी करीब 15 साल की है। ट्रेन से जब महिला दिल्ली से अंबाला पहुंची थी तो रेल अधिकारियों ने पूरा रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया था और महिला को घर में उसी दिन क्वारंटीन कर दिया गया था।
दो सेक्टरवासियों के साथ हाउसिंग बोर्ड में हड़कंप : इस महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद सेक्टर 9 और सेक्टर-10 के अलावा पूरी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में हड़कंप मच गया है। क्योंकि महिला का बेटा सेक्टर 9 में एक दुकान पर नाई का काम करता है। वहीं महिला की 15 वर्षीय बेटी सेक्टर 9 में एक दुकान पर ब्यूटीशियन के यहां मेहंदी इत्यादि लगाने का काम करती है। वहीं जिस मकान में महिला के साथ व अन्य तीन परिवार रहते हैं उनमें से एक परिवार सेक्टर 9 में धोबी का काम करता है जबकि दूसरे परिवार की महिला घरों में नौकरानी का काम करती है। इन चारों परिवारों में करीब 16 सदस्य हैं।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र को किया सील: स्वास्थ्य विभाग, पुलिस बल व नगर निगम की टीम ने पूरे क्षेत्र को सील कर 20 से अधिक घरों को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही कोरोना संक्रमित महिला के मकान में रह रहे अन्य किरायेदारों को भी 28 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। नगर निगम टीम द्वारा क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू कर दिया है।
मकान मालिक पर कसा जाएगा शिकंजा: हाउसिंग बोर्ड के जिस मकान में यह चार परिवार रह रहे थे उसने अभी तक किरायेदारों की कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को नहीं दी थी। संक्रमित महिला मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर मकान मालिक को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में गलत पाए जाने पर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें