फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने 63 वर्षीय बुजुर्ग की ली जान, 14 केस नए मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोरोना ने सोमवार को भी 62 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली। वहीं पिछले कई सप्तार्ह में सबसे कम 14 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिले में नए केस सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 65 हो गई है। राहत की बात यह रही कि 103 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं। जिसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 563 हो गई है। वहीं 363 मरीज ऐसे है, जिनका जिले में इलाज चल रहा है और अभी तक कोरोना ने 139 मरीजों की जान ले चुका है। सिविल सर्जन कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस 62 वर्षीय पुरुष की म़ृत्यु हुई वह हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे थे और वेंटीलेटर स्पॉट पर थे। वहीं अंबाला सिटी में 5, अंबाला में 1, शहजादपुर में 1, मुलाना में 1, बराड़ा में 2, नारायणगढ़ में 2 और चौड़मस्तपुर में 1 मरीज सामने आया है। जांच के दौरान आईएलआई के 98 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें