अंबाला सिटी। कोरोना से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बराड़ा की 61 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। जबकि कोरोना के 24 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार 925 हो गई है। राहत की बात यह रही कि 43 मरीज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हो गए है। जिसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 10 हजार 340 पहुंच गया है। इस समय 449 मरीज ऐसे है, जिनका इलाज चल रहा है।
सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक जिले 139 मरीजों की मृत्यु हुई है। वहीं शुक्रवार को जिस महिला की मृत्यु हुई वह शुगर एवं हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम थी और ऑक्सीजन स्पॉट पर थी। उन्होंने बताया कि अंबाला सिटी में 13, कैंट में 5, शहजादपुर में 1, मुलाना में 1, बराड़ा में 3, चौड़मस्त पुर में 1 संक्रमित सामने आया है।