फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज की हालत स्थिर, 83 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना से तोड़ा दम

विज्ञापन
corona - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गृहमंत्री अनिल विज की हालत रविवार को स्थिर रही। हालांकि उन्हें अभी हल्की खांसी की समस्या अभी बनी हुई है। शनिवार को संक्रमित होने के बाद मंत्री विज को छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां टीम उनकी देखरेख में जुटी है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या रविवार को एक बार फिर बढ़ गई और जिले में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक 83 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि नए कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 724 हो गई है। राहत की बात यह है कि 56 मरीज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 112 हो गई है। इस समय जिले में कुल 481 एक्टिव केस है, जिनका इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस मरीज की मृत्यु हुई है वह पिछले काफी समय से शुगर की बीमारी से ग्रसित था और बाई पेप स्पॉट पर था। उन्होंने बताया रविवार को सिटी से 22, कैंट से 31, शहजादपुर से 4, मुलाना से 1, नारायणगढ़ से 2 और चौड़मस्तपुर से 13 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में कुल सैंपलों की संख्या 1 लाख 54 हजार 77 हो गई है। इसमें से भी आरटीपीसीआर के 1 लाख 17 हजार 15 सैंपल तो 37 हजार 62 सैंपल एंटीजन टेस्टिंग किट से लिए गए है।
मंत्री विज की हालत स्थिर है। उन्हें ज्यादा बुखार भी नहीं आ रहा। थोड़ी बहुत खांसी की दिक्कत है। जिले में रविवार को कुल 73 नए मामले आए और एक बुजुर्ग ने कोरोना से दम तोड़ दिया। मंत्री विज के संपर्क में आने वाले सभी अधिकारी और पदाधिकारी व अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुक के सैंपल दोबारा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें