अंबाला। 30 नए केसों के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 8653 हो गई है। हालांकि 33 मरीज डिस्चार्ज होने के साथ ही यहां कोरोना को शिकस्त देने वाले मरीजों की संख्या भी 8287 हो गई है। इसी वजह से अब एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर 259 रह गई है।
शुक्रवार को बीमारी के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। मरने वालों का आंकड़ा अभी 107 पर है। पिछले कई दिन से कोरोना के गिरते आंकड़ों की वजह से स्वास्थ्य अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि सर्दी शुरू होने के साथ ही विभाग की ओर से मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावनाओं को लेकर जरूरी बंदोबस्त करने के भी दावे किए जा रहे हैं।
95.77 फीसदी हुआ रिकवरी रेट
कोरोना को लगातार शिकस्त देने वाले मरीजों की वजह से अब जिले में रिकवरी रेट बढ़कर करीब 96 फीसदी हो गया है। मरीजों की कम होती संख्या के कारण यहां डबलिंग रेट भी 175 दिन हो गया है। अभी तक यहां कुल लिए गए सैंपलों की संख्या भी 106113 हो गई है। सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों को तुरंत कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है ताकि यह बीमारी विस्तार न ले सके।