फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन और मौत, अब तक 59 लोगों की जा चुकी है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना से मौत का सिलसिला अब जिले में थमता नजर नहीं आ रहा। सितंबर माह में अभी तक एक भी दिन ऐसा नहीं गया जिस दिन कोरोना से मौत न हुई हो। इसी कड़ी में शनिवार को तीन और लोगों की कोरोना ने जान ले ली।
विज्ञापन

पहली मौत कैंट के प्रताप नगर के 80 साल के बुजुर्ग की हुई। यह हार्ट, शुगर और बीपी की परेशानी से जूझ रहे थे। दूसरी मौत 41 साल के युवक की हुई। युवक छावनी का रहने वाला था और करीब एक महीने से बुखार, खांसी और अन्य बीमारियों से पीड़ित था। निजी डाक्टरों से इलाज करा रहा था लेकिन उस इलाज से युवक को कोई फायदा नहीं हो रहा था। इस बीच उसका ऑक्सीजन लेबल घट गया था। युवक को छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती कर कोरोना की जांच की गई तो वह संक्रमित मिला था। वायरस फेफड़ों तक पहुंच गया था और उसे निमोनिया हो गया। जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगी। जबकि तीसरी मौत मिल्ट्री अस्पताल में दाखिल एक 77 साल के बुजुर्ग की हुई। वह पहले से फेफड़ों और बीपी की बीमारी से जूझ रहे थे। इन तीन मौत के साथ अब जिले में अब कोरोना से मृत्यु दर बढर्क 1.04 प्रतिशत हो गया है।अब तक 59 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
अब जिले में यह है कोरोना की स्थिति
शनिवार को कोरोना के 197 नए मामले सामने आए। अब कुल संक्रमितों की संख्या 5641 हो गई है। इसके अलावा 113 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद अब तक 4432 को जिले में कोरोना से मुक्ति मिल चुकी है जबकि 1150 एक्टिव केस हो गए हैं और 59 लोगों की कोरोना जान ले चुका है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 88 केस सिटी से आए सामने
शनिवार को आए 197 केसों में से 88 केस अंबाला शहर से आए । कैंट के 30, शहजादपुर से 12, मुलाना से 5, बराड़ा से 2, नारायणगढ़ से 11 और चौड़मस्तपुर से 49 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। जिले में अब कोरोना से रिकवरी रेट 78.57 प्रतिशत हो गया है।
आइसोलेशन सेंटर पर सिलिंडर उपलब्ध करवाकर बचाई एक मरीज की जान
शनिवार को सद्दोपुर स्थित एमएम मुलाना आईसोलेशन सेंटर में ऑक्सीजन सिलिंडर स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध करवाए हैं। इन सिलिंडरों का इस्तेमाल कर एक गंभीर मरीज की जान बचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें