फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री विज के गनमैन सहित घर की नौकरानी संक्रमित, आठ और घरों में करती थी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना ने शनिवार को एक बार फिर 58 नए संक्रमित मरीजों के साथ दस्तक दी। राहत की बात यही रही कि 88 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया। इन मामलों में जहां गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का गनमैन पॉजिटिव आ गया, वहीं घर के अंदर काम करने वाली नौकरानी भी संक्रमित पाई गई। नौकरानी के संक्रमित आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। पूछने पर पता चला कि नौकरानी नौ अन्य घरों में भी काम किया करती थी।
विज्ञापन

विभाग ने सभी घरों के अंदर जाकर कुल 37 सैंपल लिए, वहीं नौकरानी के परिजनों को भी टेस्ट के लिए बुलाया। उधर, छावनी की इंद्रपुरी में एक परिवार पर कोरोना का कहर टूट पड़ा। इस परिवार से एक-दो नहीं बल्कि छह सदस्य संक्रमित पाए गए। हालांकि विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। बता दें कि मंत्री विज के निवास स्थान पर पहले ही तीन सुरक्षा कर्मियों सहित मीडिया कोआर्डिनेटर संक्रमित पाए गए थे। हालांकि मंत्री विज सहित उनके पूरे परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
छावनी में 30 तो शहर में 18 नए मामले, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 375
शनिवार को कोरोना के कुल 58 मामलों में से 30 मरीज छावनी, 18 मरीज अंबाला शहर, 2 मरीज शहजादपुर, 8 मरीज चौड़मस्तपुर से सामने आए। अब कुल एक्टिव मरीज 375 रह गए है और डिस्चार्ज होने वाले 2050। पॉजिटिव आने वाले कुल मरीजों की संख्या 2446 हो गई है। जिले में आईएलआई के लक्षण वाले 36 मरीज मिले, जिनके सैंपल ले लिए गए है। रेलवे स्टेशन पर उतरे समय ही 8 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए और उन्हें सावधानी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें