फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1810 हुए जिले में संक्रमित, छावनी नागरिक अस्पताल में मिल रहे केस

विज्ञापन
विज्ञापन
1810 हुए जिले में संक्रमित, छावनी नागरिक अस्पताल में मिल रहे केस
विज्ञापन

1491 मरीजों को अभी तक जिले में मिल चुकी कोरोना से मुक्ति, 17 की हो चुकी मौत
अंबाला। जिले में कोरोना अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को 56 नए केस आए और 59 मरीजों ने कोरोना की जंग जीती ली। इस तरह से अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 302 रह गई है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए धड़ाधड़ सैंपलिंग हो रही है। अब तक कुल 40 हजार 102 सैेंपल लिए जा चुके है। अब जिले में कुल 1810 संक्रमित केस मिल चुके हैं जबकि 1491 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। हालांकि छावनी नागरकि अस्पताल में अब लगातार कर्मचारियों का संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी यहां से एक डाक्टर संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

बुधवार कैंट से मिले सबसे ज्यादा मरीज
बुधवार को कुल 56 केस मिले इसमें सबसे ज्यादा 33 केस छावनी से और 14 केस सिटी से सामने आए हैं। इसके अलावा 3 केस मुलाना, 1 मरीज नारायणगढ़, 2 मरीज शहजादपुर, और तीन केस चौड़मस्तपुर से सामने आए हैं। बुधवार को 10 मोबाइल टीमों ने जिले में 684 लोगों का चेकअप किया। अब तक कुल 5 लाख 6 हजार 659 लोगों को चेक किया जा चुका है। जिले में प्रति दस लाख की जनसंख्या में 32 हजार 728 सैंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार को 217 कंटेनमेंट जोन से 37 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा फ्लू के लक्षण वाले 20 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को सिटी के सेक्टर 7, विवेक विहार, अनाज मंडी, मोती नगर समेत कई अन्य क्षेत्र से मरीज मिले। वहीं कैंट में शालीमार बाग, निर्मल विहार, सुंदर नगर, अहलुवालिया बिल्डिंग, पटेल नगर, कबीर नगर, कच्चा बाजार, समेत अन्य इलाकों से केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें