स्वास्थ्य मंत्री की भतीजी, पौती और दामाद कोरोना संक्रमित, विज की पहली रिपोर्ट नेगेटिव
अंबाला। जिले में कोरोना बढ़ता ही जा रहा है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री विज के साथ इन तीनों का काफी लगाव रहता था। इनमें मंत्री विज की भतीजी, भतीजी की बेटी और दामाद शामिल हैं।
भतीजी की बेटी का मंत्री के साथ ज्यादा मेलजोल था। साथ ही परिवार को रोजाना का मंत्री विज के घर भी आनाजाना लगा रहता था। इसीलिए एहतियात के तौर पर मंत्री अनिल विज ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया लेकिन पहले रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब उनकी दूसरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह परिवार डिफेंस कॉलोनी में रहता है और परिवार के घर के बाहर होम क्वारंटीन का पोस्टर भी लगाया गया है।