फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड से आए व्यक्ति के घर बाहर पोस्टर लगाने पर हंगामा

विज्ञापन
corona - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेशों से आए लोगों के घरों के बाहर उनसे न मिलने के पोस्टर लगाए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति 14 दिन तक उनसे न मिले और न ही उनके घर जाए। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ऐसा करना एक व्यक्ति को रास नहीं आया। उन्होंने टीम सदस्यों के बदसलूकी शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया यह व्यक्ति 4 मार्च को थाईलैंड से आया था। इसके लिए इन्हें घर पर रहने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही कोई उनके घर न जाए इसके लिए उनके घर के बाहर पोस्टर लगा दिया गया था। लेकिन जब इस बात का पता व्यक्ति को लगा तो उन्होंने मौका देखते ही उस पोस्टर को फाड़ दिया।
विज्ञापन

टीम को सूचना मिलते ही सदस्यों ने दोबारा से पोस्टर लगा दिया। लेकिन मौका देखते ही उन्होंने दोबारा उस पोस्टर को फाड़ दिया। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम तीसरी बार ऐसा करने गई तो पहले तो व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मना किया। लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें उसके बारे समझाने प्रयास किया तो वह टीम सदस्यों के साथ ही बदसलूकी करने लगा। यहां तक गाली गलौज तक करने लगा। गाली गलौज करते समय ही व्यक्ति ने टीम के सामने ही पोस्टर उतार कर फेंक दिया। जब टीम उनके इस व्यवहार को देखा तो टीम की ओर से पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
व्यक्ति के घर के बाहर दो तीन बार पोस्टर लगाया गया। लेकिन उन्होंने फाड़ दिया। जब तीसरी बार टीम पहुंची तो उसके बाद बदसलूकी की। पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई अब पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. कुलदीप कुमार, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें