फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन से हनीमून मनाकर लौटा युवक और एक अन्य महिला आइसोलेशन वार्ड में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शादी के बाद स्पेन में हनीमून मनाकर लौटे आर्य नगर निवासी 29 वर्षीय एक युवक ने कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है। इसी तरह प्रभु प्रेम पुरम निवासी 64 वर्षीय एक महिला विदेश में अपनी बेटी के पास से लौटी थी। यहीं लक्षण मिलने पर दोनों को छावनी के नागरिक अस्पताल में डाक्टरों ने टीम ने चैकअप कर आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया।
विज्ञापन

ब्लड के सैंपल भी टेस्ट के लिए चंडीगढ़ भेज दिए। डाक्टरों का कहना था कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। तब तक वह अस्पताल में ही रहेंगे। डाक्टरों के मुताबिक आर्य नगर निवासी युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई है। उसकी पत्नी भी विदेश में रहती है और वह दोनों हनीमून मनाने के लिए स्पेन गए थे। वहीं से उसकी पत्नी दूसरे देश चली गई और वह इंडिया आ गया। तबीयत खराब होने पर युवक उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे दाखिल कर लिया। इसी तरह महिला भी विदेश से लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें