फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में रात के समय महिला को दफनाने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बराड़ा में बुधवार को रात के समय कब्रिस्तान में महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रात करीब 8:30 बजे महिला को कब्रिस्तान में दफनाए जाने की भनक जब लोगों को लगे तो उन्हें इस बात का है सताने लगा कि कहीं महिला कोरोना वायरस से पीड़ित तो नहीं थी। इसलिए बराड़ा के अधोया में थाने के पास दफनाया जा रहे सबका लोगों ने विरोध कर दिया। जब लोगों ने मृतक के परिजनों से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस ने शव यहां दफन करने के लिए बोला है। लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी। लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी। इसके बाद परिजन शव को उठाकर दोबारा से बराड़ा गए और वहां पर कब्रिस्तान में महिला का शव दफन किया गया। रात करीब 9 :15 बजे शव मामला शांत हुआ। तंदवाल रोड बराड़ा की रहने वाली सानू पत्नी सलीम की बुधवार शाम के समय मौत हो गई थी। इसके बाद ही परिजन उसके शव को दफन करने के लिए अधोया कब्रिस्तान में पहुंचे थे -------------- इन सवालों का नहीं किसी के पास कोई जवाब: - मृतक महिला बराड़ा की रहने वाली थी जबकि अधोया बराड़ा से करीब साढे 3 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। ऐसे में बराडा क्षेत्र को छोड़कर मृतक के परिजन शव को लेकर अधोया क्यों पहुंचे। परिजनों का कहना था कि बराड़ा में शव को दफनाने के लिए जगह नहीं थी। यदि ऐसा था तो फिर दोबारा से बराड़ा में ही शव को दफनाने के लिए जगह कैसे मिली। मेरे संज्ञान में मामला आया था। महिला की सामान्य मौत हुई थी। अधोया में विवाद के कारण शव बाद में बराड़ा में दफन कर दिया गया है। वीरेंद्र थाना प्रभारी बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें