फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीवर व पानी के पाइप में लीकेज से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
अंबाला छावनी के पक्की सराय में न्यू आंबेडकर कॉलोनी के लोग समस्या की जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी क्षेत्र में सीवर के गंदे पानी से घरों में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति और पेयजल की पाइप लाइनों को बचाने के लिए पक्की सराय की न्यू आंबेडकर कॉलोनी में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने समस्या का हल नहीं होने की अपनी पीड़ा जाहिर की और इसके समाधान के संबंध में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि 10 वर्ष पहले सीवर और पानी की पाइप लाइन एक साथ ही डाल दी गई थी जोकि कभी भी लीक हो जाती है। सीवर की हालत तो बद से बद्दतर हो गई है और लोग विभाग की अनदेखी के कारण बदबूदार माहौल में रहने को विवश हैं। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि अगर सीवरेज और दूषित पानी की समस्या का समाधान नहीं होता तो उन्हें फिर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
लोगों द्वारा बताए गए मुद्दे
- सीवर के पाइप की सप्ताह में सफाई होनी चाहिए।
- छोटी गलियों के लिए भी मशीन की बेहद आवश्यकता है।
- कर्मचारियों की तैनाती की जाए जो लीकेज की समस्या का ध्यान रखें।
- टूटी नालियों को दुरुस्त किया जाए।
- सीवर के पाइप को पेयजल की पाइप लाइन से दूर किया जाए।
- विभाग की जवाबदेही तय की जाए।
- शिकायत के लिए नंबर जारी किया जाए।
जब से क्षेत्र में सीवर के पाइप डले हैं, तब से दिक्कत झेल रहे हैं। बदबू व गंदे पानी से जीन मुहाल हो गया है।
जसवंत सिंह।
शिकायत के बाद मात्र खानापूर्ति होती है, कोई पूछने नहीं आता। सीवर से पानी और नल से गंदा पानी टपकना आम हो गया है।
रजनी।
विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि वो धरातल पर उतरकर लोगों की समस्या का समाधान करें, न कि मात्र खानापूर्ति। पूजा।
लोग परेशान हैं, कहां जाएं, किसके पास जाएं। शिकायत करके थक चुके हैं। ऐसे में अब कई बार प्राइवेट कर्मचारी बुलाकर सफाई करवानी पड़ती है।
भावना।
मटमैल व बदबूदार पानी कब आ जाए, यह नहीं पता। कुछ समय पहले नहरी पाइप लाइन डाली है जोकि सीवर पाइप के बिल्कुल नजदीक है और कभी भी रिस सकती है।
सुमन।
विभाग बड़ी गाड़ी का बहाना बनाता है कि वो गली में नहीं घुस सकती तो फिर छोटी गाड़ी का इंतजाम किया जाए ताकि समस्या का समाधान हो।
मुन्ना लाल।
पक्की सराय की समस्या के समाधान को लेकर कर्मचारी भेजे गए थे। क्षेत्र की गलियां तंग है और यहां अतिक्रमण भी हो रखा है। इसकी जानकारी नगर परिषद को दी है। सीवर व पानी लीकेज की समस्या के समाधान को लेकर टीम तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें