फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट रेलवे स्टेशन के नक्शे पर अधिकारियों से मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए रेल लैंड विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ नक्शे के लिए मंत्रणा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि रेलवे परिसर में एक बहुउद्देशीय इमारत का निर्माण होगा। इसमें सभी विभागों के कार्यालय, स्टोर और कंट्रोल रूम की सुविधा होगी। पार्किंग में आने जाने के होंगे अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। इसके लिए रेल परिसर में छोटे फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे जोकि रेलवे कॉलोनी और स्टेशन के मुख्य गेट के नजदीक बनाए जाएंगे ताकि स्टेशन पर आने वाले लोगों को ड्रॉप इन और ड्रॉप आउट की सुविधा मिल सके।
प्लेटफार्म का भी बदलेगा स्वरूप
रेलवे परिसर से प्लेटफार्म तक जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज या फिर एस्कलेटर का इस्तेमाल करना पड़ेगा। यहां किसी प्रकार का कोई भी कार्यालय नहीं होगा। सिर्फ यात्रियों से जुड़ी सुविधाएं ही यहां उपलब्ध होंगी, यानी विश्रामालय, वेटिंग रुम, शौचालय आदि। वहीं प्लेटफार्म पर खानपान के स्टाल भी अंतिम छोर व मध्य में होंगे। इनका आकार पहले के मुकाबले बढ़ा होगा और यहां सभी प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही छत के नीचे मिलेंगे। इसमें पैक्ड फूड भी शामिल होगा।
विज्ञापन

कवर होंगे प्लेटफार्म, स्वचलित सीढि़यां भी लगेंगी
प्लेटफार्म 1 से लेकर प्लेटफार्म 7 तक एक बढ़ा शेड तैयार किया जाएगा। जोकि दूर से किसी बढ़े कारखाने की तरह नजर आएगा। इसके अंदर ही रेलगाड़ियां आकर रुकेंगी। वहीं पक्षियों की गंदगी से बचाने के लिए भी शेड को इस प्रकार से तैयार किया जाएगा ताकि पक्षी यहां घोंसला न बन सकें। जबकि ट्रेनों की जानकारी के लिए एलईडी स्क्रीन के साथ उत्कृष्ट उद्धोषणा प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन संयत्रों को भी लगाया जाएगा ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में फायरब्रिगेड की गाड़ी को मंगवाने की जरूरत न पड़े।
वर्जन
अंबाला कैंट स्टेशन के नक्शे के लिए आरएलडीए के अधिकारियों से मंत्रणा हुई है जोकि काफी सकारात्मक रही। इसमें कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि स्टेशन एक अलग ही स्वरूप में नजर आए और यहां आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।
विज्ञापन

एमएस भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें