फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मांगों के समर्थन में निर्माण श्रमिकों ने बुलंद की आवाज

Sun, 18 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। संयुक्त निर्माण मोर्चा के बैनर तले सोमवार को अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में भवन निर्माण कामगार श्रमिकों ने लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र से जुटे मजदूरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द अधिकारियों के साथ बैठक कर पोर्टल संबंधी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष राममेहर सिंह और सीटू नेता सतीश सेठी ने कहा कि मजदूरों के कड़े संघर्ष के बाद 2005 में कल्याण बोर्ड बना था, लेकिन 2018 में इसे ऑनलाइन करने के बाद से दिक्कत शुरू हो गई।
विज्ञापन

छह महीने से बोर्ड का पोर्टल बंद है, जिससे लाभ रुक गए हैं। 90 दिन की वेरिफिकेशन के नाम पर अधिकारियों ने मजदूरों से अवैध वसूली की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें