फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग वेल निर्माण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केपीएके महाविद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग वैल के निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने किया। इस दौरान असीम गोयल ने जिला शिक्षा अधिकारी को विशेष निर्देश जारी किए कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के सभी राजकीय स्कूलों में जहां बड़े स्तर पर रिपेयर या बुनियादी ढांचा विकास के कार्य होने हैं, वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोलर पावर सिस्टम को अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए। गोयल ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है और यदि समय रहते प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग न केवल भू-जल स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को भी काफी हद तक कम करती है। इस दौरान समाजसेवी अनुभव अग्रवाल, योगी दिनेश जिंदल, संजीव गोयल, स्कूल प्रधानाचार्या रेखा गोयल, सौरभ गुप्ता, अभिषेक मोंटी, प्रशांत सोबती व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें