फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सदर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का निर्माण अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सदर क्षेत्र की सड़कों को टूटे हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन इन सड़कों के निर्माण का कार्य अभी तक शुरु नहीं हो पाया है। इस दौरान कभी सर्दी का बहाना गया तो कभी बारिश का, अब किसान आंदोलन के कारण मशीनों का न पहुंच पाना सड़कों के निर्माण में देरी का कारण बताया गया है। हालात चाहे जो भी हों, लेकिन इसका खामियाजा अंबाला छावनी के वासियों को भुगतना पड़ रहा है और सुबह नहा-धोकर निकलते ही उन्हें धूल फांकने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि टूटी सड़कें अब छावनी निवासियों के जी का जंजाल बन चुकी हैं। सदर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के निर्माण को लेकर नगर परिषद ने लगभग छह करोड़ रुपये की निविदा जारी करके काम शुरु करवाया था। इसमें नप कार्यालय के समक्ष सड़क, निगार सिनेमा की सड़क, सनातन धर्म मंदिर के पास हिल रोड सहित सब्जी मंडी व साइंस मार्केट की सड़कें शामिल थी। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि जब सड़कें बनानी ही नहीं थी तो इन्हें क्यों तोड़ा गया।
विज्ञापन

3.5 करोड़ से तैयार होने वाली सड़कें
नगर परिषद ने सदर क्षेत्र की लगभग 10 नई सड़कों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई है। इस पर लगभग 3.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों में क्रास रोड नंबर दस, क्रास रोड नंबर आठ, आउटर लार्ज रोड, बसंती माता मंदिर, मस्जिद के पास सड़क, आउटर लार्ज रोड प्वाइंट तीन, छ व चार, जगाधरी रोड से सेठ विला, डेयरी से आउटर लार्ज रोड 10 शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य सड़कों को भी इस योजना के तहत तैयार किया जाएगा।
अधिकारी बोले, जल्द शुरू करेंगे निर्माण
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह ने बताया कि मौसम में परिवर्तन की वजह से सड़कों के निर्माण का कार्य रुका हुआ है। अगर मौसम साफ रहा तो आगामी दो-तीन दिनों में काम शुरु करवा दिया जाएगा। सदर क्षेत्र की सड़कों के अलावा कुछ अन्य सड़कों के निर्माण का खाका भी तैयारी किया गया है। इन सड़कों के निर्माण पर भी लगभग 3.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें