फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर हॉल के लेंटर में संगत ने की कार सेवा : टीपी सिंह

विज्ञापन
अंबाला सिटी के एसए जैन चौक स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोबिंदपुरा साहिब में लंगर हॉल के निर्माण क
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के एसए जैन चौक स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोबिंदपुरा साहिब में शनिवार को लंगर हॉल का लेंटर डाला। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची सिख संगतों ने कार सेवा में भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर संत बाबा महेंद्र सिंह पेहवा व बाबा बच्चन सिंह दिल्ली ने बताया कि इस कार सेवा में संगतों का भारी सहयोग मिला था। जिस कारण गुरुघर का यह लंगर हॉल बन पाया। जिसमें सभी सिख संगतों ने निस्वार्थ भाव से सेवाएं दी हैं। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब पहुंचे हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर तरविन्द्र पाल सिंह (टीपी सिंह) ने बताया की लगभग 5500 स्क्वायर फीट एरिया में नए लंगर हॉल का निर्माण कार्य में लंगर बनाने के लिए अलग से एक रसोई भी तैयार की जाएगी।
गुरु गोबिंद सिंह की चरण छोह प्राप्त इस गुरुद्वारा साहिब में लंगर हॉल के साथ-साथ जोड़ा घर, रसोई घर, शौचालय, कार्यालय, स्टाफ के लिए रहने की व्यवस्था व मुख्य गेट भी तैयार किया जा रहा है। गुरुद्वारा मैनेजर प्रीतम सिंह मट्टु व हेडग्रंथी सतनाम सिंह ने समूह इलाका संगत का इस सेवा में भरपूर योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार से गुरुघर की सेवा करते रहें।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्त्री सत्संग सेवा समिति, सुखमणि साहिब सेवक जत्था, नवयुवक खालसा दल के सदस्यों सहित, मनप्रीत सिंह गोल्डी, मलकीत सिंह, रविन्द्र कौर, पिंकी, कंवलजीत सिंह वालिया, साहिब सिंह, निरवैर सिंह ग्रंथि, मनमोहन सिंह, अर्जुन सिंह समूह इलाका निवासी संगतों ने इस सेवा कार्य में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें