फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव सदन में धड़ाम गिरेगा, उनके पास कहने को कुछ नहीं : विज

Sat, 20 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शास्त्री नगर ​स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है और कांग्रेस द्वारा हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में धड़ाम गिर जाएगा। विज शुक्रवार सुबह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे में प्रदर्शन चेतावनी दी है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब ये (कांग्रेस) खाली है और सब जगह से हार चुके हैं और कार्यकर्ताओं को व्यस्त रखने के लिए कोई न कोई कार्यक्रम इन्हें देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

नाम बदलने में इन्हें तकलीफ क्या है, इन्हें तकलीफ है कि इसमें जो रामजी का नाम जो जुड़ गया उससे तकलीफ है। रामजी से इन्हें तो पहले दिन से तकलीफ है। जब राम मंदिर बना इन्हें जब तकलीफ थी अब बन गया तो तकलीफ है, अब मंदिर में श्रद्धालु जा रहे हैं इन्हें फिर तकलीफ है। इनको तकलीफ तो राम-रामजी से है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के बयान कि ऑपरेशन सिंदूर में एक भी राफेल नहीं उड़ा पर कड़ा पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे गद्दार है जो हमारे जांबाज सैनिकों की तौहीन कर रहे हैं जिसका इन्हें कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें