फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पेट्रोल-डीजल की निरंतर बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से देश के नागरिक हताश हो चुके हैं।
केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से उनकी जेब काटने में लगी है। तेल की कीमतों में बार-बार वृद्धि करना एक व्यापक आघात और चिंता का विषय है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कहा की सरकार ने डीजल पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर इसका बोझ आम जनता पर डाल दिया था। तब से लेकर अब तक सरकारी लूट चालू है। साइकिल यात्रा ग्लैक्सी मॉल से शुरू होकर इंदिरा चौक, पुराना सिविल अस्पताल चौक, जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार, हनुमान मंदिर व कपड़ा मार्केट से होते हुए अग्रसेन चौक पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जसबीर मल्लौर, वेणु अग्रवाल, परविंदर परी, तरुण चुघ, बलविंदर सिंह पुनिया, दविंदर वर्मा, कुलदीप सिंह गुल्लू, ईशु गोयल, पार्षद मिथुन वर्मा, हीरा लाल यादव, पवन अग्रवाल, खुशबीर वालिया, हरिंदर शर्मा राजू, मुकेश शर्मा, हरजीत बब्बल, रविंदर प्रजापत, पुनीत कवी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें