फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्यूबवेल के होद में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। कालाअंब रोड स्थित गांव नंबीपूर के ट्यूबवेल की होदी में डूबने से व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान नारायणगढ़ की दुर्गा कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय पवन के रूप में हुई। होदी के पास से बोतल व नमकीन मिलने पर मामला संदिग्ध लग रहा था। हैरानी इस बात की कि आखिर महज तीन फीट की होदी में कोई कैसे डूब सकता है।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि व्यक्ति नशे का आदि था और किसी भी प्रकार की कार्रवाई करवाने से इन्कान्कर दिया। पुलिस ने नारायणगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नारायणगढ़ थाना के कार्यवाहक प्रभारी कुलबीर ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की गई है। कुलबीर गाड़ी चलाने का काम करता था और सुबह ही अकेला घर से निकल गया था। पुलिस ने बताया कि वह किसी और के ट्यूबवैल पर नहाने के लिए चला गया था। नशे का आदि था, इसलिए उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें