फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Fri, 07 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वोट चोरी गद्दी छोड़ अभियान के तहत कैंडल मार्च मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वोट चोरी के आरोपों को लेकर गत दिवस देर सांय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित महाराजा अग्रसेन चौक तक नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकला। वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन की अगुवाई शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता हथियाने के लिए किसी भी प्रकार का हथकंडा अपना सकती है। आज लोकतंत्र खतरे में है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने और अपने हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। भाजपा की वोट चोरी अब सबके सामने आ चुकी है यह लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा की वोट चोरी का फर्जीवाडा़ चुनाव आयोग के साथ मिल किया है। इसके सबूत सहित दिखाने का काम किया। प्रदेश में पिछले वर्ष ही चुनाव हुए और इन चुनावों में भाजपा से हर वर्ग दुखी ओर परेशान था सरकार बदलना चाहते थे और कांग्रेस की प्रदेश में लहर थी और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही थी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा था, लेकिन भाजपा को हार का डर सताने लगा और प्रदेश में भाजपा ने छल कपट करते हुए 25 लाख वोट फर्जी तरीके से बनाने का काम किया। इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बॉक्स

राहुल गांधी ने वोट चोरी का किया पर्दाफाश : मधुसूदन
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से पहले हरियाणा में वोट चोरी का बड़ा पर्दाफाश किया है। वोटर लिस्ट में एक ही फोटो इतनी जगह तो नहीं यदि दो जगह भी हो तो चुनाव आयोग पकड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक क्लिक पर डुप्लीकेट फोटो, नाम या अन्य जानकारियां आसानी से हासिल करके ठीक की जा सकती है। एरोनेट बहुत स्मार्ट सिस्टम है और आसानी से उन सभी धांधलियों को पकड़ सकता है, जिनका राहुल गांधी ने जिक्र किया। बवेजा ने बताया कि इस साफ्टवेयर को इस्तेमाल करने की ताकत ही अधिकारियों से छीन ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें