अंबाला। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान कि उन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में घर जैसा महसूस होता है पर, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हर मां-बाप को अपनी औलाद के घर जाकर अपने घर जैसा ही लगता है, पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है। कांग्रेस ने पाकिस्तान को पैदा किया। आजादी की लड़ाई में शुरू से लेकर अंत तक दो राष्ट्र बनाने का एजेंडा कहीं भी नहीं था। अपने आप को सेक्युलर कहलाने वाली कांग्रेस पार्टी को सेक्युलर कहने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि इन्होंने धर्म के आधार पर हिंदुस्तान व पाकिस्तान को बनाकर बंटवारा किया। बंटवारे के दौरान इन्होंने कई लाख लोग मरवाए और करोड़ों लोगों को बेघर कर दिया पाकिस्तान को पैदा करने के लिए। पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है, इसलिए कांग्रेसियों में बार-बार पाकिस्तान के लिए प्यार उमड़ता है।