नारायणगढ़। कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए गांव गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खंड के बरसुमाजरा एवं फतेहपुर-80 गांव में किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार, विषय विशेषज्ञ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धान की कटाई के बाद खेतों में बची पराली को जलाना, खेत और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है।