भाजपा अंबाला शहर के मंडल अध्यक्ष अमन सूद। स्वयं
अंबाला सिटी। भाजपा अंबाला शहर के मंडल अध्यक्ष अमन सूद ने बयान जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने अंबाला जिले को तीन हिस्सों में बांट दिया है। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस को जनता से कुछ लेना देना नहीं है, बल्कि अपनी पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए व उन नेताओं की हाजिरी भरने वाले लोगों को संतुष्ट करना है ताकि वह लोग अपने नेता से जुड़े रहे। अंबाला जिला में इसी प्रकार एक जिला में तीन-तीन जिलाध्यक्ष बनाकर इस बात पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुहर लगा दी है।
भाजपा अंबाला शहर के मंडल अध्यक्ष अमन सूद। स्वयं