फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर ट्रैक्टर में जा घुसा बाइक सवार

विज्ञापन
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर एक्सीडेंट के बाद लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर बीपीएस स्कूल से पहले मंगलवार सुबह एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी, जिसे बाइक सवार पास में ही सड़क पर मुड़ रहे ट्रैक्टर में जा घुसा। दुर्घटना इतनी भीषड़ थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गया और उसका शरीर अकड़ गया। ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को छावनी के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका उपचार कर भेज दिया गया। अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर बीपीएस स्कूल के पास सुबह से लेकर शाम तक काफी ट्रैक्टर सर्विस लेन पर ही खड़े रहते हैं। इन्हें ट्रैक्टर चालक बीच राजमार्ग पर गलत दिशा में मोड़ देते हैं। यह हाल रोजाना का हो गया है। इसलिए अक्सर हादसाें में लोग यहां पर बाल बाल बच रहे हैं। इस घटना में भी यही हुआ, सुबह साढ़े 10 बजे युवक राजमार्ग पर गलत दिशा में जा रहे ट्रैक्टर में जा टकराया। इस पूरे राजमार्ग पर बसें भी सर्विस लेन पर खड़ी रहती हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें