फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुभाष पार्क से 12 क्राॅस रोड तक बनेगी कंक्रीट की सड़क

विज्ञापन
12 क्रॉस रोड से सुभाष पार्क की तरफ जाने वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सुभाष पार्क से 12 क्राॅस रोड बिजली कार्यालय तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा और वो भी आरसीसी मिश्रण यानी सीमेंट व कंक्रीट से। लगभग 2 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सड़क के तैयार होने से वाहन चालक व आमजन सुभाष पार्क से होते हुए सीधा अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे तक पहुंच सकेंगे। इससे अंबाला-साहा हाइवे पर वाहनों का दबाव भी कम हो जाएगा और लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
अभी ये हैं हालात
सुभाष पार्क से 12 क्रॅास रोड तक लगभग दर्जनभर चौक चौराहे हैं। अधिकांश जगह सड़क टूटी हुई है। लगभग पांच साल पहले इस सड़क का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स से किया गया था जोकि अब क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। वहीं इसी रास्ते पर नगर परिषद ने डंपिंग जोन भी बनाए हुए हैं। नई सड़क के निर्माण से यह सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

यादव धर्मशाला के पास बनेगी पुलिया
12 क्रास रोड पर पक्की सराय के पास यादव धर्मशाला के पास पुलिया का निर्माण किया जाएगा जोकि पहले से कई गुणा चौड़ी होगी। इस पर लगभग 3.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुलिया के निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है और जल्द ही यह कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
सड़क पर खर्च हो रहे एक करोड़
यादव धर्मशाला के पास निर्माणाधीन सड़क पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका कुछ हिस्सा तैयार हो गया है, वहीं अधूरे हिस्से का निर्माण भी पुलिया के तैयार होते ही पूरा कर दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों सहित आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी काफी फायदा होगा।
वर्जन
यादव धर्मशाला के पास 3.59 करोड़ की लागत से नई पुलिया का निर्माण किया जाएगा ताकि इस रास्ते से वाहनों का आवागमन सुचारु ढंग से हो सके। वहीं सुभाष पार्क से 12 क्रॉस रोड बिजली कार्यालय तक लगभग 2 करोड़ की लागत से नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। दोनों कार्याें के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें