फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय परशुराम सेना की बैठक में यूजीसी रेगुलेशन पर जताई चिंता

विज्ञापन
बैठक के बाद जानकारी देते राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के सदस्य। सभा
विज्ञापन
अंबाला। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की मासिक बैठक छावनी के राजकीय कॉलेज के पास कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में समाजहित, संगठन के विस्तार और स्वर्ण समाज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा जंगशेर शर्मा ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर स्वर्ण समाज में गहरी चिंता और असमंजस का माहौल है। अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की फिक्र है, इसलिए सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

नियमों का उद्देश्य न्याय और समानता होना चाहिए, न कि असुरक्षा की भावना पैदा करना। महिला अध्यक्षा अंजू शर्मा ने कहा कि विभिन्न कानूनों के जरिये स्वर्ण समाज को निशाना बनाए जाने की भावना बढ़ रही है। सरकार को सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने समाज की आवाज को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष फूलचंद शुक्ला, प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, रीटा दुबे, नितिन उपाध्याय, राकेश शर्मा, लखनपाल शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें