फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्वीकृत क्षेत्र की शिकायत का नहीं हो रहा समाधान, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में अस्वीकृत क्षेत्र को लेकर समाधान शिविर में लगातार शिकायत पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा शिकायत संपत्ति कर आईडी में गलतियों की पहुंच रही है, जबकि अस्वीकृत होने से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है, क्योंकि इन शिकायतों का कोई समाधान नहीं हो पा रहा। इन लोगों की लोकेशन अस्वीकृत दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक हाउस की बैठक भी नहीं हुई है। इस वजह से यह मुद्दा भी बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद लोगों को इस समस्या से समाधान मिलने की उम्मीद है। निगम अधिकारियों का कहना था कि जल्द ही हाउस बैठक होगी, मगर अभी तक हाउस बैठक नहीं हुई है। इस वजह से यह समस्या जस की तस है। इसके साथ ही विकास शुल्क की भी शिकायत पेंडिंग चल रही हैं।
592 शिकायत में से 490 का हो चुका समाधान, 58 रिजेक्ट
अक्तूबर माह में नगर निगम में समाधान शिविर शुरू किए गए थे। करीब एक माह से यह शिविर चल रहे हैं। नगर निगम में बुधवार तक कुल 592 शिकायत आ चुकी थी। इनमें से 490 शिकायतों का निगम समाधान कर चुका है। इनमें से 45 शिकायत लंबित हैं, जबकि 58 शिकायत रद्द हो चुकी है। पेंडिंग चल रही शिकायत में ज्यादा शिकायत शहर में अस्वीकृत क्षेत्र की हैं। इन शिकायतों का अभी समाधान नहीं हो पाया है, इसलिए यह शिकायत लंबित चल रही हैं।
विज्ञापन

संपत्ति कर आईडी की शिकायत का किया जा रहा समाधान
संपत्ति कर शाखा प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शिविर में आ रही संपत्ति कर आईडी की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। लोग उनके कार्यालय में सुबह से शाम तक शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, उनका भी साथ ही समाधान करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपनी आईडी को सत्यापित करवाएं ताकि उनकी गलतियां ठीक हो सकें।
26 शिकायत पहुंची, 16 का मौके पर किया समाधान
शिविर में बुधवार को 26 शिकायत पहुंची। इस दौरान नगर निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत ने शिकायत सुनी। शिविर में 26 शिकायत पहुंची। मौके पर ही 16 शिकायतों का समाधान किया गया। शिविर में संपत्ति कर आईडी की ज्यादा शिकायत पहुंची। शिविर में निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें