फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बढ़ने लगीं बूम बैरियर की शिकायतें

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के निकासी द्वार पर स्थापित किए गए बूम बैरियर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर शुरु की गई बूम बैरियर की सुविधा वाहन चालकों को पसंद नहीं आ रही। इस कारण शिकायतें बढ़ने लगी हैं। कभी वाहन चालक अवैध वसूली की शिकायत कर रहे हैं तो कभी कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की।
विज्ञापन

रेलवे ने इन शिकायतों की जांच के लिए स्टेशन पर तैनात वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है जोकि शिकायतकर्ता से भी बात करेंगे और तथ्यों के आधार पर पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।
तीन मिनट अतिरिक्त, वसूले पैसे : इसी प्रकार तीन दिन पहले भी सोशल मीडिया पर एक शिकायत वायरल हुई। रात के समय स्टेशन पर परिजनों को लेने आया व्यक्ति तीन मिनट लेट हो गया तो उससे भी 250 रुपये शुल्क वसूल लिया गया।
विज्ञापन

जबकि वाहन चालक अंकित का कहना था कि मात्र तीन मिनट ही ऊपर हुए थे क्योंकि बूम बैरियर की सुविधा के तहत एक ही काउंटर चालू था। इस कारण लंबी लाइन लगी हुई थी।
अंबाला मंडल नवीन कुमार प्रबंधक ने बताया कि बूम बैरियर से संबंधित दो शिकायतें संज्ञान में आई थी।
इस संबंध में शिकायतकर्ता से बात की गई और तथ्यों के आधार पर जांच की गई थी। दोनों ही वाहन चालकों ने पिक एंड ड्रॉप की पर्ची कटवाई थी और इसमें 30 मिनट के बाद तीन मिनट अतिरिक्त पाए गए थे तो पार्किंग कर्मी ने तय नियम अनुसार ही शुल्क वसूला है। वाहन चालक को पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करना चाहिए ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें