फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रंगदारी मांगने की शिकायत, जांच रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इंदिरा चौक स्थित भूषण भाई जावेरी के दुकानदार ने बार-बार रंगदारी की धमकियों की मंगलवार को लिखित शिकायत दी। जबकि पुलिस के अलावा सीआईए की टीम ने भी दुकान पर जाकर जांच की। मामले की गंभीरता देखते हुए सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया।
विज्ञापन

शिकायत में दुकानदार अर्पित विंदलस ने जिक्र किया कि 25 नवंबर से धमकियां आ रही हैं। पांच दिसंबर को भी विदेशी नंबरों से कॉल आई। जब नहीं उठाया तो उसी देरशाम को बदमाश रंगदारी मांगने के लिए चिट़्ठी फेंककर गए। हालांकि देरशाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
पंजाबी में लिखी थी रंगदारी की चिट्ठी

शिकायतकर्ता ने बताया कि पांच दिसंबर को शोरूम को बंद कर जा रहे थे तो बदमाश पत्थर में लिपटा हुआ धमकी भरा पत्र फेंककर गए थे, जो पंजाबी भाषा में लिखा हुआ था। वारदात के दौरान बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले एक संदिग्ध युवक दुकान के आगे से गुजरता है। चंद ही मिनटों में एक दूसरा युवक दुकान के सामने से गुजरते हुए चिट्ठी फेंक गए थे। चिट्ठी में पांच करोड़ की पांच करोड़ मांगने का जिक्र है। हालांकि पुलिस की तरफ से कारोबारी की सुरक्षा के लिए गनमैन तैनात कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सराफा कारोबारी की तरफ से लिखित में शिकायत मिल गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
जय कुमार, प्रभारी, रजिमेंट चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें