फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगतों ने लगाए चाय-बिस्कुट के लंगर

विज्ञापन
अंबाला सिटी के टैक्सी स्टैंड़ पर चाय बिस्कुट का लंगर लगाती सिक्ख संगतें। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
शहीदी जोड़ मेले के अवसर पर अंबाला सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में सिख संगतों की ओर से लंगर, प्रसादे, चाय-पकौड़े, कुल्चे छोले आदि के लंगर लगाए गए। इस मौके पर सिटी के अग्रसेन चौक नजदीक सिटी पार्क के सामने टैक्सी स्टैंड यूनियन के पदाधिकारी प्रधान गुरुसेवक सिंह, काला गौतरा, गुरमेल सिंह, प्रीतम सिंह पप्पू, गुरमीत सिंह, बिल्ला गौतरा, राहुल, पालाराम, नीटा गुलाटी आदि संगतों ने बताया कि पिछले करीब 15 सालों से यूनियन की ओर से शहीदी जोड़ मेले के अवसर पर तीन दिन के लिए लंगर की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

रविवार को पहले दिन लंगर के शुभारंभ से पूर्व सिख संगतों की ओर से अरदास की गई। तत्पश्चात चाय बिस्कुट के लंगर का आयोजन किया गया। वहीं प्रधान गुरुसेवक ने बताया कि अगले दो दिन सिख संगतों की ओर से कढ़ी-चावल, प्रसादे आदि के लंगर गुरुओं की याद में लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर सिख संगतों ने बताया कि सिक्खों के ऐतिहासिक गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब पंजाब में बहुत बड़ा समागम आयोजित किया जाता है।
यह समागम गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस की याद में हर साल 26 से 28 दिसंबर को किया जाता है।
सिटी के मानव चौक, गुरु अर्जुनपुरा कॉलोनी, कंचघर मार्केट, गुरु बादशाही बाग गुरुद्वारा, सिटी टैक्सी स्टैड़ मार्केट, मोटर मार्केट, मंजी साहिब गुरुद्वारा, रेलवे रोड, इच्छापूर्वक गुरुद्वारा साहिब देवी नगर, एसए जैन कॉलेज रोड, बलदेव नगर, जगाधरी गेट, नाहन हाऊस, मॉडल टॉऊन आदि क्षेत्रों में गुरुओं के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लंगर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें