फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाढ़ के एक माह बाद भी कॉलोनियां जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाढ़ का दंश झेलने के बाद अभी तक इंडस्ट्रियल एरिया के पास की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति है। हालात यह है कि जगह-जगह खाली प्लाॅट जलमग्न है। कहीं पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी जमा है।
विज्ञापन

चारों ओर बदबू, मकान में दरारें
मकानों में दरारें और चारों ओर बदबू का दुखड़ा रविवार को समता कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, पूजा विहार, सोनिया कॉलोनी और हरबंस काॅलोनी के दर्जनों लोगों ने एकजुट होकर शिव मंदिर में बुलाई बैठक में रोया। कहा कि वह जल्द ही गृहमंत्री अनिल विज को एक बार फिर ज्ञापन सौंपकर इलाके के हालात को सुधारने की गुहार लगाएंगे। फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है तो विरोध का तरीका बदला जाएगा और उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। उन्होंने कहा कि इन निचली कॉलोनी में पानी निकासी के कोई बंदोबस्त नहीं है। पहले ही नहीं पानी उतरता और बरसात आने के बाद फिर जलभराव हो जाता है। नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
बैठक में उठे ये मुद्दे
सोनिया कॉलोनी, पूजा विहार, न्यू कॉलोनी और समता विहार काॅलोनी में मेन नाला चौड़ा और पक्का बनाया जाए।
काॅलोनियों में अधिकतर सड़काें को बनाए छह साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है और वह जगह-जगह से टूट चुकी है।
बाढ़ के बाद गंदगी की समस्या विकराल हो गई है, कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। प्रशासन की ओर से सफाई अभियान चलाकर गंदगी को हटाना चाहिए।
बाढ़ से काॅलोनियों के अधिकतर इलाकों में सड़क और खाली प्लाॅटों में तीन से चार फीट तक पानी जमा है, जोकि महामारी का कारण बन सकता है। साथ ही मकान व दुकान में भी दरारें हो रही है, उसका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी की ओर से काॅलोनियों में पानी के लिए टैंकरों को भेजा जाए और साथ ही मक्खी मच्छरों और उनसे उपजी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा का छि़ड़काव और फॉगिंग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें