फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास दो कैंटरों में भिड़ंत, एक की मौत, दो पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित छावनी बस स्टैंड के पास दो कैंटरों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। यह हादसा सैनिक विश्राम गृह के सामने फ्लाईओवर चढ़ते समय मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। उस समय एक कैंटर सवार दो व्यक्ति पंचर होने के बाद हाईवे पर ही स्टैपनी बदल रहे थे।
विज्ञापन

उधर, हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सुचारु किया। पुलिस ने पीछे से खड़े कैंटर में टक्कर मारने वाले घसीटपुर गांव निवासी बिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में कैंटर चालक हेतराम ने बताया कि वह कैंटर मालिक नरेश कौशल के साथ गांव महादेव से प्लास्टिक का कचरा लोड करके दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वे मंगलवार रात करीब 11 बजे कैंट पहुंचे तो आर्मी विश्राम गृह के निकट कैंटर के पिछले टायर में पंचर हो गया। वह कैंटर के नीचे टायर खोलने के लिए जैक लगा रहा था। नरेश कौशल स्टैपनी लिए हुए गाड़ी के पीछे खड़ा था।
करीब साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार एक कैंटर आया और सीधी उनके कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में हिमाचल के जिला मंडी के गांव महादेव निवासी नरेश कौशल का सिर धड़ से अलग हो गया था, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें