अंबाला। दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहनों के जिला अंबाला में दाखिल होने के लिए आरटीए विभाग अंबाला द्वारा शंभू टोल प्लाजा व सद्दोपुर बैरियर पर वाहनों का एमवी टैक्स अदा करने के लिए संग्रह केंद्र (टीसीपी) स्थापित किए हुए हैं। यह जानकारी आरटीए अंबाला गौरी मिड्डा ने दी।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की हिदायतों अनुसार उपरोक्त संग्रह केंद्रों को बंद करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। एमवी टैक्स ऑनलाइन अदा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा सुविधा उपलब्ध करवाई हुई है। सभी अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों के मालिकों से आग्रह किया जाता है कि वह अंबाला जिले में दाखिल होने से पहले एमवी टैक्स की अदायगी दर्शायी गई ऑनलाइन साइट के माध्यम से करें। यदि कोई वाहन जिला अंबाला में बिना एमवी टैक्स अदा किए दाखिल हुआ पाया गया तो नियमानुसार उनके चालान किए जाएंगे।