माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। बीते एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और धूप नहीं निकली।
ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 19 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर रात्रि के तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।