फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूप से मिली राहत पर सता रही शीतलहर

Fri, 09 Feb 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में वीरवार को धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत मिली है। इस सीजन में फरवरी में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। धूप निकलने पर गर्मी का थोड़ा अहसास हुआ, हालांकि दिन में 16.7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा ने भी परेशानी बढ़ाए रखी।
वहीं सुबह से ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई। फरवरी में दो से लेकर आठ फरवरी तक सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। बीते इस सप्ताह में सामान्य बारिश 5.8 एमएम होनी थी, लेकिन 20.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही दिन में जहां ठंड से राहत मिली है, वहीं रात का तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। बीच बीच में ठंडी हवा चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होना संभावित है। कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13-14 फरवरी के आंशिक बादल रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें