फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीएम ने लिया बाढ़ के प्रबंधों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाढ़ प्रबंधन के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम नायब सैनी ने सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें बारिश से पहले अधूरी परियोजनाओं को समय से पूरा करने और बाढ़ प्रबंधन की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

वीसी के दौरान अंबाला के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि इस वर्ष सिंचाई विभाग के माध्यम से जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए 15 परियोजनाएं बनाई है। इनमें 12 लघु और तीन छोटी अवधि की हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता मनीषा भारद्वाज ने बताया कि लघु अवधि योजनाओं के तहत, जहां पर पिछले वर्ष या उससे पहले भारी वर्षा के होने से या पहाड़ी क्षेत्र से पानी आने के चलते कुछ बांध कमजोर हो गए थे, उन्हें रिपेयर किया जाना है।
अन्य कुछ कार्य भी इसमें शामिल हैं। इन कार्यों के तहत टांगरी नदी के पास बांध को दोनों तरफ मजबूत करना, बिचपड़ी, नग्गल, मर्दों साहिब के पास बांध को रिपेयर करना शामिल है। इसके साथ वर्ष 2024 में वर्षा के चलते अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में भी पानी आ गया था, यहां पर भी जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए परियोजना के तहत कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें